







ॐ शं शनैश्चराय नमः
WELCOME TO SHANI GAON OFFICIAL WEBSITE
Shani Gaon
लुधियाना. लाडोवाल टोल प्लाजा के पास सतलुज दरिया पर स्थित शनि गांव दुनिया का सबसे बड़ा शनि मंदिर है। सवा तीन एकड़ जगह में बने इस मंदिर की स्थापना 2005 में विश्व कल्याणम ट्रस्ट की ओर से की गई थी। तब से यहां हजारों की तादाद में श्रद्धालु उमड़ते हैं। आज स्थिति ये है कि शनिवार के दिन इस मंदिर में पांव रखने की भी जगह नहीं होती। शनि अमावस्या के मौके पर यहां पर 5 लाख श्रद्धालु पहुंचे थे, जोकि अपने आप में एक रिकॉर्ड है।
शनिदेव शत्रु नहीं, बल्कि परम मित्र हैं
स्थापना के वक्त से ही विश्व कल्याणम ट्रस्ट की ओर से शनि गांव की देखरेख की जा रही है। ट्रस्ट के मुख्य सेवादार कर्मजीत सिंह मान ने बताया कि 2005 में जब शून्य प्रभु की अगुवाई में मंदिर का निर्माण किया गया था, तब लोग शनिदेव से डरते थे और मंदिर नहीं आते थे। लोग यही समझते थे कि शनिदेव सिर्फ बुरा ही करते हैं।
परंतु शून्य प्रभु की ओर से जागरूक करने के बाद लोगों को यह समझ आया कि शनिदेव शत्रु नहीं, बल्कि परम मित्र हैं। उन्होंने बताया कि यहां पर हर शनिवार को विशेष पूजन किया जाता है। साथ ही भक्तों के लिए सुबह, दोपहर और रात के लंगर की भी व्यवस्था की जाती है। उन्होंने बताया कि शनि गांव में आने वाले लोगों की सुविधा के लिए भी विशेष यत्न किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि लोगों में जानवरों के प्रति प्यार पैदा करने के लिए भी यहां पर बाड़ा बनाया गया है, जहां पर हर किस्म के जानवर रखे गए हैं। यहां पर आने वाले लोगों के लिए पार्किंग की व्यवस्था भी पूरी तरह निशुल्क है। कंप्यूटर और डिस्पेंसरी के जरिए भी कर रहे सेवा: कर्मजीत सिंह मान ने बताया कि ट्रस्ट की ओर से यहां पर विशेष डिस्पेंसरी और कंप्यूटर सेंटर भी खोला गया है।
More Info »
Shani Gaon | Shani Gaon Ludhiana | Shani Gaon Punjab

Shani Gaon Aarti Video
Shani Gaon Hawan Pooja Video
News & Events
The Arti for God Shani








